Hindi News

आ रहा है Motorola Razr 3, स्मार्टफोन दिखने में छोटा लेकिन अंदर से होगा बड़ा, इन कंपनियों को देगा टक्कर    

Last Updated:

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मोबाईल कंपनी Motorola ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन कि घोषणा कर चुका है। जल्द ही चीन में Motorola Razr 3 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अब तक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। हाल ही में इसका एक विडियो लीक हुआ और स्मार्टफोन की एक झलक लोगों को नजर आई। कहा जा रहा है की Motorola Razr 3 Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च होगा। तो वहीं इसके ज्यादातर डिजाइन Samsung Glaxy Z Flip 3 की तरह हो सकते हैं। इसका फोल्डेबल डिजाइन लोगों को पसंद आ सकता है, लेटेस्ट जनरेशन के साथ यह यूजर्स को काफी अच्छा अनुभव भी दे सकता है।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल UP से भी महंगा, दोनों राज्यों के बॉर्डर पर लग रही है ग्राहकों की भीड़, जाने आज का रेट

इसके फ्रंट टॉप पर एक पंच-हॉल कटआउट देखा जा सकता है। साथ ही बैक में डुअल कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। सबसे चौकाने वाली बात ये है की इसके स्क्रीन पर कोई क्रीस नहीं दिया गया है, इसलिए इसके फोल्ड का पता लगाना फिलहाल मुश्किल है। साइड में वॉल्यूम बटन दिया गया है। यदि Motorola Razr 3 मार्केट में आता है तो यह Oppo, Samsung और Vivo के फोल्डेबल स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

यह भी पढ़े… Bhopal : जामा मस्जिद में शिव मंदिर होने का दावा, मस्जिद का होगा सर्वे, संस्कृति मंत्री का बड़ा बयान

तो इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो अफवाहें हैं की Motorola Razr 3 में 6GB RAM दिया गया है, साथ ही इसका डिस्प्ले 6.21 इंच का हो सकता है। 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल सेल्फ़ी होने की भी संभावनाएं है। तो वही 3000mah बैटरी के साथ मोटोरोला का यह स्मार्टफोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है। हालांकि अब तक भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई बात नहीं कही जा सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews