Hindi News

बड़ी खबर: MP की कैबिनेट मंत्री की अचानक तबियत बिगड़ी, सारे कार्यक्रम रद्द

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

खंडवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) से बड़ी खबर मिल रही है। शिवराज सरकार (Shivraj Cabinet Minister) में पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की अचानक तबियत बिगड़ गई है।इसके बाद उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। उन्हें मेडिकल स्टाफ के साथ एम्बुलेंस से इंदौर भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों की सैलरी में आएगा फिर बंपर उछाल, 18 महीने के अटके DA arrears पर लेटेस्ट अपडेट

मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार को अपने खंडवा प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ( Usha Thakur) अचानक बीमार हो गई। इसके बाद उन्हें स्थानीय सर्किट हाउस में ले जाया गया जहां वे अभी आराम कर रही है और अब उन्हें मेडिकल स्टाफ के साथ एम्बुलेंस से इंदौर भेजने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय सर्किट हाउस में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वही तबियत ठीक ना होने के चलते उन्होंने मीडिया से भी बात करने से मना कर दिया।  वही मंत्री ठाकुर के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews