Hindi News

बोले Narottam- इस तैयारी से आपराधिक गतिविधियों पर लगेगा अंकुश, मंथन से निकलेगा अमृत!

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
बोले Narottam- इस तैयारी से आपराधिक गतिविधियों पर लगेगा अंकुश, मंथन से निकलेगा अमृत!

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट  मध्यप्रदेश (MP)  में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों (criminal activities) पर अंकुश लगाने के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) लगातार बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में नवाचार के माध्यम से अपराधी गतिविधि को रोकने के साथ-साथ गहन विचार विमर्श के द्वारा इस पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय भोपाल (PHQ Bhopal) में वर्चुअल वेस्टर्न रीजन पुलिस कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग का शुभारंभ किया। डॉ. मिश्रा ने मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे है, नवाचार जैसे FIR आपके द्वार, E-FIR , कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करना, परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देना, अपराधियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही के लिए किए जाने वाले सशक्त प्रयास इत्यादि को गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोआ और केंद्र शासित प्रदेश दमन – दीव के साथ साझा किया।

Read More: नरोत्तम मिश्रा का बयान- Sonia दुर्गा-kamalnath कृष्ण..धर्म का मखौल उड़ाना कांग्रेस की आदत

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी क्षेत्र में नक्सलवाद , अवैध शराब परिवहन एवं व्यापार , साइबर अपराध , महिला अपराध और देश को तोड़ने वाली विचारधारा के किला के खिलाफ मुखरता और मजबूती से लड़ने की आवश्यकता है। बैठक में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की आपराधिक मानसिकता वालों से निपटने के लिए गहन विचार-विमर्श के लिए मंथन किया जाएगा। इस मंथन से जो अमृत निकलेगा उससे पूरे पश्चिम क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews