MP Weather Alert: इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में आज गुरुवार को मौसम (MP Weather) का मिजाज बदलने वाले है। मौसम विभाग (weather department) द्वारा अगले 48 घंटे में संभाग और जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है। वहीं से पहले बुधवार को जबलपुर और सागर संभाग में बूंदा बांदी देखने को मिली थी।

दरअसल मध्यप्रदेश में 4 सिस्टम एक्टिव (system active) है। जिसकी वजह से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में एक ट्रफ लाइन तैयार हुई है। वहीं पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत के विक्षोभ के कारण मौसम में आद्रता देखी जा रही है। जिससे पश्चिम मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वही राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर एक हवा का चक्रवात तैयार हुआ है।

इसके चलते अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई हिस्से में 18 और 19 तारीख को गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है। वही 19 और 20 मार्च मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी सहित ओलावृष्टि के आसार हैं।

Read More: Indore News: लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर का बड़ा बयान, सख़्त हुए नियम

मौसम वैज्ञानिकों ने जिन क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। उसमें शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग शामिल हैं। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और बिजली चमकने के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी है। जिनमें जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद संभाग सहित नीमच और मंदसौर को भी शामिल किया गया है।

बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों की संभावना के बाद किसानों ने अपनी फसल को बचाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। वहीं ओलावृष्टि से कई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल ने फसलों के सर्वे के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।

MP Weather MP Weather MP Weather

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
MP Weather Alert: इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट - MP Breaking News