NEW PEB EXAM: पीईबी का नया शेड्यूल, इस बार आयोजित होंगी 7 परीक्षाएं

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय से सरकारी नौकरी (Government Job) की आस लगाए बैठे युवाओं के लिए काम की खबर है।कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन (Lockdown) में परीक्षा ना करने का फैसला लेने के बाद सब अनलॉक होते ही पीईबी परीक्षाएं करवाने जा रहा है।इसी कड़ी में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानि पीईबी इस बार कई सरकारी भर्तियां निकालने जा रहा है। पीईबी – प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड  ने वर्ष 2020 का नया एग्जाम शेड्यूल (New exam schedule) जारी कर दिया है, जिसमें 7 परीक्षाओं (Examinations) को शामिल किया गया है।

Peb
peb

यह भी पढ़े…सरकारी नौकरी : पीईबी ने निकाली है 2400 पदों पर भर्ती, ऐसे करे अप्लाई

PEB के जारी नए एग्जाम शेड्यूल में प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए प्राइमरी पात्रता परीक्षा (Primary Eligibility Test) को भी शामिल किया गया है हालांकि ये परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित की जाएगी। वही पीईबी (PEB) द्वारा स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के 2204 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।इसके लिए प्राेफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड  समूह-5 के तहत संयुक्त भर्ती परीक्षा 16 दिसंबर 2020 को आयोजित करेगा।

इन परीक्षाओं को हटाया- पीईबी

वहीं अन्य 3 भर्ती परीक्षाएं इस साल के कैलेंडर से हटा दी गई हैं। इसमें से दो परीक्षाएं भी 2020-21 में जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित की गई हैं।यह परीक्षा ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 (संयुक्त भर्ती परीक्षा) और कृषि कल्याण विभाग भर्ती के लिए होगी। कौशल विकास संचालनालय आइटीआई प्रशिक्षण भर्ती को अगले साल की सूची से भी बाहर कर दिया है। यह परीक्षाएं नवंबर के शुरुआती दिनों में होंगी।

यह भी पढ़े…HC का फरमान, परीक्षा केंद्रों पर आई स्कैनर की भी व्यवस्था करे पीईबी

पीईबी इन परीक्षाओं को करेगा आयोजित

  1.  डिप्लोमा इन एनिमल हस्बेंड्री एंट्रेंस टेस्ट 5, 6 नवंबर
  2. प्री वेटरनरी एवं फिशरीज टेस्ट 5, 6 नवंबर
  3. प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 8, 9 नवंबर
  4. जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 20, 29 नवंबर
  5. समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 9, 10 दिसंबर
  6. समूह-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा 16, 17 दिसंबर
  7. प्राथमिक शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा 2, 23 जनवरी
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews