शिवराज के मंत्री के क्षेत्र में घरों में घुसा सीवर का पानी, गंदे पानी में Congress धरने पर

शिवराज के मंत्री के क्षेत्र में घरों में घुसा सीवर का पानी, गंदे पानी में Congress धरने पर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। रंगों के त्यौहार होली पर कांग्रेस (Congress) को गंदे पानी में बैठकर धरना देना पड़ा। इसकी वजह ये है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर विधानसभा के कई घरों में सीवर का गंदा पानी घुस गया। घर में गंदगी घुसती देख कर लोग आक्रोशित हो गए सूचना मिलते ही कांग्रेस (Congress) के नेता मौके पर पहुँच गए और वे वहां सीवर के गंदे पानी में ही धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीवर के पानी की निकासी की व्यवस्था करने लगे।

ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा के लोग लम्बे समय से गंदे पानी और सीवर चौक की समस्या से जूझ रहे हैं।  इस क्षेत्र के विधायक एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जब कांग्रेस (Congress) में थे तो लगातार उन्होंने इसके लिए संघर्ष किया , उनका गंदे पानी में बैठकर धरना देना अख़बारों की सुर्खियां बनता था। अब जबकि वो सरकार का हिस्सा हैं तब भी गंदे पानी और सीवर चौक की समस्या से जनता को रहत नहीं मिल पा रही है। हालाँकि वे लगातार नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते रहे हैं कि उनके क्षेत्र के लोगों को गंदे पानी और सीवर की समस्या नहीं होनी चाहिए लेकिन उनकी चेतावनी का नगर निगम के लापरवाह प्रशासन पर कितना असर हुआ ये रविवार को देखने को मिला जब लोगों के घरों में सीवर का गंदा पानी घुस गया।

ये भी पढ़ें MP: दूसरे LOCKDOWN में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, आवश्यक सामानों के लिए जनता परेशान

दरअसल ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के ख्वाजा नगर के 20 घरों में रविवार को सीवर का गंदा पानी घुस गया। होली के त्यौहार पर घर के अंदर सीवर का गंदा पानी घुसता देख लोग आक्रोशित हो गए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कांग्रेस (Congress) ने मोर्चा संभाल लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया, पूर्व पार्षद माठू यादव और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुँच गए। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा को भी मौके पर बुला लिया और कांग्रेस (Congress) नेता सीवर के गंदे पानी में ही धरने पर बैठ गए। लोगों को कहना था कि क्षेत्र में सीवर लाइन लम्बे समय से चौक है कई बार शिकायत की लेकिन नगर निगम के अधिकारी सुनते ही नहीं हैं। धरने पर बैठे प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा (Congress General Secretary Sunil Sharma) ने वहीँ से अधिकारियों को फोन लगाया।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1376072548039811072

कांग्रेस (Congress) के धरने की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को लेकर ख्वाजा नगर पहुंचे और सीवर के गंदे पानी को मशीन से निकाला और भरोसा दिया कि जल्दी  ही चौक सीवर लाइन की सफाई कर दी जाएगी। उधर सुनील शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ तो नगर निगम कमिश्नर के घर का घेराव किया जाएगा  बहरहाल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा का गंदे पानी में धरना देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है लोग कह रहे हैं कांग्रेस (Congress) की गंदे पानी में धरना देने की परंपरा तो जारी है लेकिन अब किरदार बदल गया है, जो परंपरा कांग्रेस में प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुरू की थी अब उसका अनुसरण सुनील शर्मा कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews