West Bangal Train Accident : डोमोहानी रेलवे स्टेशन के पास गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

West Bangal Train Accident : डोमोहानी रेलवे स्टेशन के पास गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार शाम करीब 5 बजे डोमोहानी के पास गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633) के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें से 7 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं खबर आ रही हैं कि इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई और 50 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रहीं है।

हम आपको बता दें कि यह हादसा न्यू डोमोहानी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। रेलवे ने इस घटना के तुरंत बाद ही एक हेल्पलाइन नंबर 8134054999 जारी कर दिया हैं। सूत्रों का कहना है कि रेलवे ट्रैक में दरार के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं जबकि आपदा प्रबंधन और बचाव दल पहले ही मौके पर पहुंच चुके हैं। और बचाव कार्य जारी हैं, अंधेरे की वजह से बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है।

पीएम मोदी ने हादसे के तुरंत बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से फोन पर इस मामले में चर्चा की।

[dgv_vimeo_video id=”665614694″]

यात्रियों में से एक ने कहा, “अचानक झटके के बाद कई डिब्बे पलट गए। हताहत हुए हैं…।”

[dgv_vimeo_video id=”665614391″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews