Ratlam News: निर्वस्त्र कर युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई, पुलिस तक पहुंचा मामला

Ratlam News: निर्वस्त्र कर युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई, पुलिस तक पहुंचा मामला

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम जिले के बड़ावदा थाना क्षेत्र का एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ जिसे देखकर हड़कंप मचा हुआ है लोग इसे तालिबानी सजा जैसा बता रहे हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ लोग एक युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से बेल्ट से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) पुलिस के पास तक पहुँच गया है। पुलिस का कहना है कि जो विधि अनुसार कार्रवाई होगी की जाएगी।

जिले की बड़ावदा पुलिस के अनुसार वीडियो हाट पिपलिया चौकी के ग्राम लोद का है जो बड़ावदा से वायरल हुआ प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिख रहा है। उक्त युवक माकड़ोन जिला उज्जैन है जिसे चार पांच लोग लात, घूसों लाठी, बेल्ट से पीट रहे हैं। बड़ावदा थाना प्रभारी मधु राठौर ने बताया कि पीड़ित और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। घटना क्यों घटी इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित की भाभी और मां इस मामले में पुलिस में शिकायत नहीं करनी चाहती एवं पीड़ित युवक के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रहीं।

ये भी पढ़ें – MP Weather: अगले 24 घंटों में बदलेगा मप्र का मौसम, यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार

टीआई मधु राठौर का कहना है कोई शिकायत करे न करे लेकिन घटना गंभीर है और इसका वीडियो वायरल हुआ है अतः जो विधि सम्मत होगा कार्रवाई होगी वो की जाएगी और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वीडियो को अपने पाठकों तक नहीं पहुँच रहा है कि क्योंकि इसमें जो दिखाई दे रहा है वो आपके दिल को तकलीफ पहुंचा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
Ratlam News: निर्वस्त्र कर युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई, पुलिस तक पहुंचा मामला - MP Breaking News