Hindi News

MP Weather: अगले 24 घंटों में बदलेगा मप्र का मौसम, यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगले 24 घंटे बाद मध्य प्रदेश के मौसम (Weather) के मिजाज बदलने वाले है।बुधवार को तापमान में गिरावट के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो होली (Holi) से पहले  16 और 17 मार्च को एक नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिसका असर मप्र (MP) पर भी दिखाई देगा। इससे प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी और बादल छाएंगे।वही गरज-चमक के साथ बौछारें(Rain)  पड़ने के आसार बन रहे है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र में फिर झमाझम बारिश के आसार, 16 मार्च को बनेगा नया सिस्टम

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अगले 24 घंटे में यानि 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है, ऐसे में उसके प्रभाव से 17 मार्च से प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। वही तापमान (temperature)  में उतार चढ़ाव के साथ 18 मार्च को हवाओं का रुख फिर बदलने की संभावना है।

इनके प्रभाव से 18-19 मार्च से एक बार फिर मप्र में बादल छाने लगेंगे और कहीं-कहीं बरसात भी हो सकती है। 20 मार्च से एक बार फिर मौसम साफ होने लगेगा।इसके प्रभाव से 17 मार्च से इंदौर संभाग के साथ खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल व हरदा में हल्की बारिश का असर होगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की माने तो 17 और 18 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी(Snowfall) की संभावना (Weather Forecast) है।जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 मार्च को भारी बारिश औरर 18 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. छात्रों को शिवराज सरकार का तोहफा, इस योजना के तहत 9 करोड़ 88 लाख की सहायता

स्काईमेट के अनुसार 16 और 17 मार्च को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है और इस अवधि के दौरान मध्य भारत से दक्षिण भारत तक प्री-मॉनसून (Pre-monsoon) देखा जा सकता है।वही उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर आज सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

बता दे कि बीते दिनों हुई बारिश-ओलावृष्टि (Rain-Hail) से मध्य प्रदेश के कई जिलों में गेहूं, चना, और मसूर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।खास करके होशंगाबाद, विदिशा और हरदा, मालवा अंचल, महाकोशल-विंध्य, ग्वालियर-चंबल अंचल, दतिया और श्योपुर में खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई है।

यह भी पढ़े.. सियासी हलचल के बीच कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने गुना कलेक्टर को लिखा पत्र, की ये मांग

इस अचानक हुई बारिश ने किसानों (Farmers) के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है, हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) और कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने फसलों का सर्वे करवा कर राहत राशि प्रदान करने का ऐलान किया है।

Weather Weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews