Hindi News

Bank Holiday: आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेकबुक-पासबुक के काम हो सकते है प्रभावित

Written by:Pooja Khodani
Published:
Bank Holiday: आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेकबुक-पासबुक के काम हो सकते है प्रभावित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Bank Holidays in May 2022अप्रैल का महीना खत्म हो गया है और आज से मई महीने की शुरूआत हो रही है, ऐसे में आरबीआई ने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी है, इसके तहत आज 1 मई से 4 मई तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे ।इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, AICPI के आंकड़ों ने दी राहत, बढ़ेगा 3 फ़ीसदी DA! 8वें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट

आज 1 मई 2022 को रविवार, मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस है, ऐसे में देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वही 2 मई 2022 को महर्षि परशुराम जयंती है, ऐसे में कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।वही 3 मई 2022 को ईद-उल-फितर और बसवा जयंती (कर्नाटक) है और 4 मई 2022 को ईद-उल-फितर (तेलंगाना) में छुट्टी रहेगी।

इसके अलावा फिर 15-16 और 21-22 को भी बैंक बंद रहेंगे। 15 मई को रविवार और 16 मई को बुध पूर्णिमा (अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद में बैंक बंद रहेंगे। 21 मई को माह का चौथा शनिवार और 22 मई को रविवार रहेगा।अगर आप बैंक संबंधित कोई भी काम करने जा रहे है तो पहले चेक कर लें, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े.. वित्तमंत्रालय में निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने पात्रता और आयु सीमा  

बता दे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है, इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है।ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है। ।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews