Hindi News

Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल, ये है ताजा भाव

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल, ये है ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मागलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी देखी गई, वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में भी उछाल दर्ज किया गया।  चांदी 400 रुपये प्रति किलो ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

गुरुवार सुबह 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 46,310 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) 62,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें – मां मंगला देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव
शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 46,310
मुंबई सराफा बाजार 46,300
कोलकाता सराफा बाजार 46,710
चेन्नई सराफा बाजार 45,050

 

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 50,520
मुंबई सराफा बाजार 47,300
कोलकाता सराफा बाजार 49,410
चेन्नई सराफा बाजार 48,140

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, विकास नीति 2021 का ऐलान, खुलेंगे रोजगार के नए साधन

चार महानगरों में चांदी का भाव
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 62,500
मुंबई सराफा बाजार 62,500
कोलकाता सराफा बाजार 62,500
चेन्नई सराफा बाजार 66,600
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा पैटर्न में बदलाव, यह होंगे नए नियम

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews