MP Breaking News

जानिए किन आरोपों के चलते भारतीय अरबपति की बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा पुलिस ने हिरासत में लिया

एक गुमशुदा व्यक्ति के मामले की जांच में स्थानीय अधिकारियों द्वारा वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal) की गिरफ्तारी की गई थी। जानकारी के अनुसार 20 हथियारबंद लोगों के एक समूह ने वसुंधरा ओसवाल को परिवार के एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) प्लांट में पकड़ लिया था।
जानिए किन आरोपों के चलते भारतीय अरबपति की बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा पुलिस ने हिरासत में लिया

भारत के अरबपतियों में से एक पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal) को युगांडा में आर्थिक और क्रिमिनल एक्ट्स के चलते गिरफ्तार किया गया है। दरअसल युगांडा की स्थानीय पुलिस ने 26 वर्षीय वसुंधरा ओसवाल को हिरासत में लिया है। वहीं इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की खबरे फैल गई। जिसके चलते मीडिया में हर तरफ वसुंधरा ओसवाल की खबरे दिखाई दी।

दरअसल लोगों द्वारा वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal) की गिरफ्तारी को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए। वहीं इस मामले में युगांडा की कुछ मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया कि वसुंधरा ओसवाल को एक शेफ के अपहरण और हत्या से जुड़े मामले में गिरफ्त में लिया गया है, जबकि कुछ ने धोखाधड़ी और गैरकानूनी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता बताई है।

वसुंधरा (Vasundhara Oswal) के परिवार ने क्या कहा?

जानकारी के अनुसार युगांडा की मीडिया के मुताबिक यह मामला विशेष रूप से क्रिप्टोकरेंसी के संबंध में बताया जा रहा है। वहीं दूसरी और वसुंधरा ओसवाल के परिवार की ओर से युगांडा पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया गया है। दरअसल परिवार का कहना है कि ‘वसुंधरा को बहुत खराब परिस्थितियों में रखा गया है, उन्हें पुलिस द्वारा जूतों से भरे कमरे में वसुंधरा को रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है, उन्हें नहाने या कपड़े बदलने तक की सुविधा नहीं दी जा रही है।’ इसके साथ ही परिवार का दावा है कि वसुंधरा (Vasundhara Oswal) को पैनिक अटैक भी आया था, जिस पर भी अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।

जानिए कौन हैं वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal)?

वहीं इस मामले ने दुनियाभर की नजरे अपनी और खींच ली। दरअसल लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे कि वसुंधरा ओसवाल कौन है? बता दें कि वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal) भारतीय अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी हैं। वसुंधरा का बचपन न सिर्फ भारत में बल्कि ऑस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड में भी बीता है। वसुंधरा ने स्विस यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही वसुंधरा ओसवाल प्रो इंडस्ट्रीज की executive director भी हैं। बता दें कि ओसवाल ग्रुप ग्लोबल व्यापर का हिस्सा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
जानिए किन आरोपों के चलते भारतीय अरबपति की बेटी वसुंधरा ओसवाल को युगांडा पुलिस ने हिरासत में लिया