Hindi News

आज ओपन हुआ ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का IPO, यहां जानें बोली लगाने की अंतिम तारीख और शेयर प्राइज

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए खास दिन रहा। दरअसल आज बाजार में आईटी सेवा प्रोवाइड करने वाली कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) जारी कर दिया गया है।

आईटी सेवा प्रोवाइड करने वाली कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज बाजार में जारी कर दिया है, जिससे निवेशकों को एक महत्वपूर्ण निवेश का मौका मिल रहा है। दरअसल यह IPO 23 अगस्त 2024 तक खुला रहेगा, जिसमें इच्छुक निवेशक सकते बोली लगा सकते हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपनी लिस्टिंग के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 28 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।

दरअसल ओरिएंट टेक्नोलॉजीज इस IPO के जरिए कुल 214.76 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है। जानकारी के अनुसार इस राशि का उपयोग कंपनी को और आगे बढ़ाने में किया जाएगा। इसमें 120 करोड़ रुपये की राशि के तहत 5,825,243 नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा निवेशक 94.76 करोड़ रुपये मूल्य के 4,600,000 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचने वाले हैं।

कितने रूपए प्रति शेयर किया गया निर्धारित?

बता दें कि ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड 195 रुपये से 206 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। इसके साथ ही रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट में 72 शेयर शामिल हैं। अगर आप उच्चतम प्राइस बैंड 206 रुपये के आधार पर एक लॉट में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको ₹14,832 का निवेश करना होगा। वहीं, अधिकतम निवेश की सीमा 13 लॉट यानी कुल 936 शेयरों के लिए है, जिसमें ₹1,92,816 का निवेश करना होगा।

जानकारी के अनुसार इस इश्यू में कंपनी ने 50% शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 35% शेयर रिटेल निवेशकों के लिए और 15% शेयर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए निर्धारित किए हैं। इस आरक्षण के जरिए रिटेल निवेशकों को एक अहम अवसर प्रदान किया गया है, जिससे वे कंपनी के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews