Hindi News

MP में नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जाने प्रदेश के सभी शहरों में कितनी रही ईंधन की कीमत

Published:
Last Updated:
MP में नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जाने प्रदेश के सभी शहरों में कितनी रही ईंधन की कीमत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानी 21 अप्रैल 2022 को भी पेट्रोल और डीजल के भाव (petrol and diesel price) में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इस महीने में पिछले 15 दिन से कोई बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। इससे पहले 6 अप्रैल तक पेट्रोल और डीजल के भाव में करीब 11-12 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी जो अब स्थिर हो चुकी है। मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के भाव (MP petrol and diesel price) में कोई बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन फिर भी इंधन के दाम 100 रुपए के पार देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, वेतन संशोधन संबंधित आदेश जारी, 30 अप्रैल तक पूरा करें काम

आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर के पार रही। प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां पेट्रोल अभी ₹120 प्रति लीटर के आसपास में बिक रहा है। इस लिस्ट में अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, छतरपुर, श्योपुर और उमरिया शामिल है। बाकी कई जिलों में आज पेट्रोल ₹119 प्रति लीटर के आसपास के दाम पर बिका, इसमें अगर मालवा, बड़वानी, बेतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, सिओनी, शिवपुरी, सीधी शामिल है। अशोकनगर, भिंड, भोपाल, दतिया, देवास, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मुरैना, रायसेन, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत ₹118 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। कुछ जिले ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमत ₹117 के आसपास देखी गई। इस लिस्ट में रतलाम, सागर और सीहोर शामिल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews