Hindi News

MP में पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत, ईंधन की मांग में आई गिरावट

Published:
MP में पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत, ईंधन की मांग में आई गिरावट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हालांकि आज रविवार यानी 17 अप्रैल 2022 को पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के दामों में कोई बदलाव नजर नहीं आए लेकिन इसका इसकी कीमत अब भी 100 रुपए प्रति लीटर पर टिकी है, जिसका असर भी दिखाई देने लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। जहां पेट्रोल की बिक्री 10 फीसदी की कमी दर्ज की गई है, तो वहीं डीजल की बिक्री में करीब 15 फ़ीसदी की गिरावट नजर आई है। बीते दिनों जैसे ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हुए उसके बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा देखा गया, हालांकि अभी 6 अप्रैल के बाद से इनके दामों में इजाफा नहीं देखा गया है। इस साल अब तक करीब ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखी जा चुकी है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों को मिलेगा 34% DA का लाभ, EPF-ग्रेच्युटी भी बढ़ेंगे, मई में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

मध्यप्रदेश में भी आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नजर नहीं आए। आज पेट्रोल की कीमत 119.21 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई, तो वहीं डीजल की कीमत 102.16 रुपए प्रति लीटर रही। अगर मालवा, बडवानी, बेतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, मंदसौर, नरसिंहपुर, पन्ना, नीमच, राजगढ़, सिओनी, शिवपुरी, सीधी में आज पेट्रोल की बिक्री ₹119 प्रति लीटर के दाम पर की गई। अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, सतना, रीवा, शहडोल, शिवपुरी, उमरिया में आज पेट्रोल ₹120 प्रति लीटर के आसपास में बिका। अशोकनगर, भिंड, भोपाल, दतिया, देवास, हरदा, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मुरैना, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत ₹118 प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews