Hindi News

Share Market : गिरावट का दौर जारी, Sensex -Nifty दोनों लुढ़के

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
Share Market : गिरावट का दौर जारी, Sensex -Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस यूक्रेन में चल रहे युद्ध का असर शेयर मार्केट (Share Market) पर लगातार दिखाई दे रहा है।  सोमवार को नए कारोबारी सप्ताह दिन शेयर मार्केट की शुरआत गिरावट से हुई और आज दूसरे दिन मंगलवार को भी शेयर मार्केट गिरावट के साथ ही ओपन हुआ।

मंगलवार 8 मार्च 2022 को सुबह शेयर मार्केट (Share Market Today 08 March 2022) में बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 124.16 अंक की गिरावट के साथ 52718.59 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 42.50 अंक की गिरावट के साथ 15820.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – International Women’s Day: आज प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था नारीशक्ति के हाथ

ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex और Nifty में कोई सुधार नहीं हुआ, दोनों में गिरावट का दौर जारी है।  Sensex 425.12 अंक की गिरावट के साथ 52417.63 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।  Sensex में 0.80 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, सोना पुरानी कीमत पर, ये है ताजा रेट

उधर Nifty 148.15 अंक की गिरावट के साथ 15715.00 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।  Nifty में 0.93 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – MP रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये 8 ट्रेनें आज रद्द, होली स्पेशल ट्रेन का ऐसा रहेगा रूट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews