MP में पेट्रोल-डीजल के दाम में जारी है उतार-चढ़ाव, देश में जल्द बढ़ सकती है ईंधन की कीमत, जाने कारण

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम में जारी है उतार-चढ़ाव, देश में जल्द बढ़ सकती है ईंधन की कीमत, जाने कारण

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानि 11 जून 2022 को मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (price of petrol and diesel) में कोई बदलाव नहीं आए हैं, लेकिन जल्द ही देश में ईंधन की कीमत बढ़ सकती है। भारत द्वारा खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही। फिलहाल क्रूड ऑयल की कीमत 121 डॉलर प्रति बैरल देखी गई है, जो 2012 के बाद सबसे अधिक बताया जा रहा है। आखिरी बार 2012 फ़रवरी या मार्च में क्रूड ऑयल की कीमत इतनी अधिक की गई थी। बताया जा रहा है की तेल कंपनिया भी फिलहाल नुकसान में जा रही है और सरकार से राहत की मांग भी की है। तो वहीं लगातार दो महीने से भारत में ईंधन के दाम संतुलित है।

यह भी पढ़े…UPSC 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर निकली भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन, मिलेगा 7th CPCs का लाभ

मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपए प्रति लीटर है और एक लीटर डीजल 94.90 रुपए में बिक रहा है। प्रदेश के सभी शहरों में ईंधन की कीमत अलग-अलग नजर आई। जहां अनुपुर, रीवा और श्योपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपए प्रति लीटर के आस-पास है। तो वहीं विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत करीब 108 रुपए प्रति लीटर देखी गई। अगरमालवा, बेतूल, भिण्ड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, डींडोरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सीओनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल 109 रुपए प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, शहडोल, सतना, पन्ना, खरगोन, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपए के आस-पास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
MP में पेट्रोल-डीजल के दाम में जारी है उतार-चढ़ाव, देश में जल्द बढ़ सकती है ईंधन की कीमत, जाने कारण