Hindi News

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सिलसिला थमा! MP के इस शहर में ईंधन हद से ज्यादा महंगा

Published:
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सिलसिला थमा! MP के इस शहर में ईंधन हद से ज्यादा महंगा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट (petrol and diesel new rate) जारी कर दिए हैं, हालांकि आज भी ईंधन के दामों (fuel price) में कोई इजाफा नहीं हुआ। लेकिन अब भी पेट्रोल-डीजल की कीमत (petrol and diesel price) भारत के कई राज्यों में 100 रुपए से अधिक है। पिछले 28 दिनों से ईंधन के दामों में कोई इजाफा नहीं देखा जा रहा है, आखिरी बार 6 अप्रैल,2022 को ईंधन के दामों में बढ़ोतरी हुई थी, जो सिलसिला फिलहाल थम चुका। फिलहाल तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन उम्मीद है की आने वाले समय में ईंधन के दाम घट सकते है। आज मध्यप्रदेश में भी ईंधन का दाम स्थिर रहा। जहां ईंधन की कीमत 119.21 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई, तो वहीं डीजल की कीमत 102.16 रुपए प्रति लीटर रही। तो आइए जानते हैं प्रदेश के सभी शहरों में कितनी रही ईंधन की कीमत?

यह भी पढ़े…  MP: 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, 9 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

अलीराजपुर, अनुपुर, छिंदवाड़ा, रीवा, शहडोल, श्योपुर और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। अगरमालवा, बाडवानी, बेतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, धार, डींडोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खांडवा, मंडला, मंदसौर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, सीओनी, शिवपुरी, सीधी में आज पेट्रोल 119 रुपए प्रति लीटर के आसपास के भाव में बिका। अशोकनगर, भिण्ड, भोपाल, दतिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 118 रुपए प्रति लीटर के आस पास रही। सागर, रतलाम और मुरैना में आज पेट्रोल की कीमत 117 रुपए प्रति लीटर के आस पास देखी गई, जो प्रदेश में सबसे कम है। बालाघाट में आज पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा बिका, जिसकी कीमत 121.06 रुपए प्रति लीटर देखी गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews