Hindi News

CUET-PG: यूजीसी ने शुरू की PG कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने कब होगी परीक्षा

Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। CUET-PG 2022:- गुरुवार को UGC ने पोस्ट ग्रेजुएशन के CUET की घोषणा कर दी है। इस साल के सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। कुल 42 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों का दाखिल PG के अलग-अलग कोर्स में किया जाएगा। बता दें की CUET में भाग लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार 18 जून 2022 तक आवेदन कर सकते है , उनके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े… MP में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, आज भी कुछ शहरों में हुआ इजाफा, जाने सभी शहरों के ईंधन के रेट    

जबकि जुलाई के अंतिम सप्ताह में टेस्ट का आयोजन होगा, जिसके स्कोर के आधार पर छात्रों को कॉलेज दिया जाएगा। उममीवर नैशनल टेस्टिंग एजेंसी के ऑफिशियल वेबसाईट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। Common University Entrance Test-PG (CUET-PG) को लेकर गुरुवार को यूजीसी के चेयरमैन एम जगदेश कुमार ने कहा की “CUET-PG की एड्मिशन प्रक्रिया जुलाई 2022 को होगी। आज से NTA के ऑफिशियल वेबसाईट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

लिंक

https://nta.ac.in/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews