DUET: छात्रों का इंतज़ार खत्म! दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू

DUET: छात्रों का इंतज़ार खत्म! दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उम्मीदवारों को पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी एंटरेंस टेस्ट (DUET) से गुजरना होगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें की आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल खोल दिए गए हैं, उम्मीदवार पीजी 2022 कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 2022-23 सेशन के लिए 15 मई तक ही आवेदन करने के पात्र है, उसके बाद आवेदन प्रक्रिया रोक दी जाएगी।

यह भी पढ़े… छात्रों के लिए बड़ी अपडेट! JEE Mains 2022 में हुए कई बदलाव, जाने यहाँ

उम्मीदवारों को पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी एंटरेंस टेस्ट (DUET)से गुजर ना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन सिगनेचर, 10वीं और 12वीं के परिणाम पत्र, बर्थ सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।

कैसे करें आवेदन?
  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशल वेबसाइट http://pgadmissio.uod.ac.in/ पर जाएं।
  2. आपको नए पेज पर New user और Registered user का ऑप्शन दिखेगा।
  3. दोनों में से किसी एक लिंक पर क्लिक करें।
  4. एक दूसरा विंडो आपके सामने खुलेगा, उस पर अपने सारे डिटेल्स अच्छे से भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें
  5. फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews