ICAI CA exam 2021: अब जुलाई में होगी सीए की यह एग्जाम, जानें कब-कब होगा पेपर

cg board exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 24 से 30 जून के बीच होने वाली सीए फाउंडेशन परीक्षा को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 24 जुलाई, 2021 से शुरू होगी। ICAI ने सभी परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीए फाउंडेशन (CA Foundation), सीए इंटर (CA Inter) और सीए फाइनल (CA Final) एग्जाम्स का नया शेड्यूल आईसीएआई ने अपनी वेबसाइट icai.org पर जारी किया है।

यह भी पढ़े.. Solar Eclipse 2021: 4 दिन बाद लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, राशियों पर ऐसा रहेगा असर

दरअसल, वर्तमान हालातों को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन परीक्षा (ICAI CA Foundation Exam 2021) की तारीख आगे बढ़ा दी है।सीए फाउंडेशन एग्जाम ( CA foundation Exam ) जून 2021 में होने वाला था, जबकि सीए इंटर और फाइनल एग्जाम्स मई 2021 में होने थे। इंस्टीट्यूट की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अब ये परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

ICAI परीक्षा केंद्र बदलने के लिए 9 जून को सुबह 10 बजे से 11 जून तक विंडो खोलेगा। फाउंडेशन कोर्स परीक्षा नई योजना के तहत आयोजित की जाएगी। रिवाइज्ड परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जुलाई को होगी। आईसीएआई द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक सीए फाउंडेशन पेपर 3 और 4 की परीक्षा 2 घंटे की होगी। सीए फाइनल ( न्यू स्कीम ) पेपर 6 की परीक्षा 4 घंटे की होगी। अन्य सभी परीक्षाएं 3-3 घंटे की होंगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : मप्र के 3 दर्जन जिलों में बारिश के आसार, 2 हफ्ते बाद आएगा मानसून!

बता दे कि सीए फाउंडेशन परीक्षा को स्थगित करने के लिए छात्र लगातार सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे थे, इसको लेकर छात्रों की ओर से #caexams करके ट्वीट किया जा रहा था। इसके बाद छात्र इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से एक अतिरिक्त प्रयास की भी मांग कर रहे थे, फिलहाल फाउंडेशन परीक्षा (ICAI CA Foundation Exam 2021) को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

CA Exam New Schedule 2021: कब होगी कौन सी परीक्षा

  • सीए फाउंडेशन कोर्स 2021 – 24, 26, 28 और 30 जुलाई 2021
  • सीए इंटर कोर्स ग्रुप 1 (ओल्ड स्कीम) – 6, 8, 10 और 12 जुलाई 2021
  • सी इंटर कोर्स ग्रुप 2 (ओल्ड स्कीम) – 14, 16 और 18 जुलाई 2021
  • सीए इंटर कोर्स ग्रुप 1 (न्यू स्कीम) – 6, 8, 10 और 12 जुलाई 2021
  • सीए इंटर कोर्स ग्रुप 2 (न्यू स्कीम) – 14, 16, 18 और 20 जुलाई 2021
  • सीए फाइनल कोर्स ग्रुप 1 (ओल्ड एंड न्यू स्कीम) – 5, 7, 9 और 11 जुलाई 2021
  • सीए फाइनल कोर्स ग्रुप 2 (ओल्ड एंड न्यू स्कीम) – 13, 15, 17 और 19 जुलाई 2021
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews