UTET Result : उत्तराखंड टीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें

UTET Result : उत्तराखंड टीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (UTET Result) के परिणाम जारी कर दिए हैं, उम्मीदवार उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट ​​ukutet.com पर जा कर के अपने परिणाम को देख सकते हैं, इस भर्ती की टीईटी परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2021 को हुआ था और परीक्षा को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़े…शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 2671 करोड़ 69 लाख 32 हजार की स्वीकृति, 8 जिलों को मिलेगा लाभ

बता दें कि इस परीक्षा में करीब 80 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2021 के जारी हुए थे, इस परीक्षा का आयोजन 178 केंद्रों पर किया गया था, उत्तराखंड राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET Result), 26 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी, उम्मीदवार उन कक्षाओं के आधार पर परीक्षा में शामिल हुए थे, यूटीईटी पेपर-1 या यूटेट पेपर-2 या इन दोनों के लिए उपस्थित हुए थे। उनके रिजल्ट जारी हो चुके हैं। 150 मिनट की अवधि के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी, परीक्षा में पेपर द्विभाषी माध्यम यानी अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध कराए गए थे।

यह भी पढ़े…सरकार का बड़ा फैसला, चाहें कितनी बार MLA बने हो, पेंशन एक टर्म की मिलेगी

ऐसे चेक करें
>> यूटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
>> उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए वेबसाइट होम पेज पर जाएं।
>> यहां से आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंचेंगे, जहां आपको अपना लॉगिन (पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा) दर्ज करना होगा।
>> अब यहां UTET परिणाम 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
>> अपने स्कोर कार्ड को ध्यान से देखें और इसे अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड करें अथवा आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews