Hindi News

CG Weather: इन संभागों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
CG Weather: इन संभागों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की सक्रियता बढ़ते ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 5 जुलाई मंगलवार को सरगुजा,बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही कई संभागों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज और यलो अलर्ट एक साथ जारी किया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मानसून की रफ्तार बढ़ी, नया सिस्टम एक्टिव, 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास है। इसके साथ ही ऊपर हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से आज मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली गिरने व भारी वर्षा की संभावना है।यह सिलसिला अभी छह जुलाई तक बने रह सकता है।छह जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में वर्षा की चेतावनी जारी की है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, आगामी 48 घंटों के लिए सरगुजा व बिलासपुर संभाग में आरेंज अलर्ट और रायपुर व दुर्ग संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारी वर्षा के साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। वही मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने व भारी वर्षा की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। बिलासपुर संभाग में वर्षा की प्रबल संभावना है।
बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 193.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज पांच जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार जांजगीर चांपा जिले में सर्वाधिक 321.6 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 107.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
5 जुलाई तक बारिश का रिकार्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 112.5 मिमी, सूरजपुर में 165.0 मिमी, जशपुर में 108.6 मिमी, कोरिया में 190.0 मिमी, रायपुर में 116.5 मिमी, बलौदाबाजार में 193.6 मिमी, गरियाबंद में 234.5 मिमी, महासमुंद में 194.0 मिमी, धमतरी में 176.8 मिमी, बिलासपुर में 205.9 मिमी, मुंगेली में 251.0 मिमी, रायगढ़ में 204.3 मिमी, कोरबा में 176.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 287.6 मिमी, दुर्ग में 166.5 मिमी, कबीरधाम में 187.0 मिमी, राजनांदगांव में 217.0 मिमी, बालोद में 256.5 मिमी, बेमेतरा में 155.9 मिमी, बस्तर में 204.8 मिमी, कोण्डागांव में 168.7 मिमी, कांकेर में 167.5 मिमी, नारायणपुर में 193.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 175.7 मिमी, सुकमा में 161.4 मिमी और बीजापुर में 302.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews