Hindi News

वामिका संग खेलते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर की वीडियो, एन्जॉय करते हुए दिखी एक्ट्रेस

Written by:Ayushi Jain
Published:

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड (Bollywood) की जानी मानी एक्ट्रेस और कप्तान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आए दिन सुर्ख़ियों में रहती है। एक्ट्रेस का लुक उनका स्टाइल फैंस को बेहद पसंद आता है। हर कोई उनकी चार्मिंग पर्सनालिटी के लिए उन पर प्यार जताता है। इसके अलावा आए दिन एक्ट्रेस की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अनुष्का का तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ खेलती हुई नजर आ रही है।

आपको बता दे, वामिका के जन्म के बाद से कपल ने अब तक फैंस को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस वामिका को देखने के लिए काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कपल ने सभी से ये अपील की है कि वह बेटी को एक सामान्य बचपन जीने देना चाहते है। लेकिन उसके बाद भी कपल अपनी बेटी की कुछ कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर करते ही रहते हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

Must read : एयरपोर्ट पर Kareena Kapoor को अकेला देख फैंस ने कर दी ऐसी हरकत, गुस्से में दिखीं एक्ट्रेस

anushka sharmaanushka sharma

इस वीडियो में अनुष्का अपनी प्यारी बेटी वामिका शर्मा कोहली के साथ प्ले करती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो कई मजेदार चीजों से भरे मनोरंजन पार्क का है। आप देख सकते है इस वीडियो में अनुष्का वामिका के साथ एक स्लाइड राइड का आनंद लेते हुए काफी एन्जॉय कर रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है कि मैं अपनी लिटिल गर्ल के साथ प्ले डेट पर थी और मैं स्पष्ट रूप से उससे ज्यादा खेल रही थी। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने बेटी के साथ ऐसी वीडियो शेयर की है।

वह आए दिन वामिका के साथ खेलते हुए वीडियो शेयर करती रहती है। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पार्क में खेलते हुए वामिका की और उनकी वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था प्ले पार्क में मेरा एक अच्छा दिन था, क्योंकि वहां हम अपनी बेटी को ले गए थे। जैसा की आप सभी जानते है इन दिनों एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने मदरहुड की काफी एन्जॉय कर रही है। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती है।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews