Hindi News

2 दिन पहले ही की थी शूटिंग, और आज बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी का पंखे से लटका मिला शव

Published:
2 दिन पहले ही की थी शूटिंग, और आज बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी का पंखे से लटका मिला शव

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। टीवी और सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां एक तरफ अभिनेता और अभिनेत्रियों को लोगों का बहुत सारा प्यार मिलता है, फेम मिलता है। वहीं दूसरी ओर शायद वे मन ही मन बेहद अकेले हो जाते हैं। शायद इसी वजह से हर साल किसी ना किसी इंडस्ट्री से आत्महत्या की खबर आती रहती है। रविवार को बंगाली टेलीविजन इंडस्ट्री के बंगाली टीवी सीरियल ‘मोन माने ना’ की मुख्य अभिनेत्री पल्लवी का शव अपने फ्लैट पर पंखे से लटका पाया गया।

यह भी पढ़ें – ये तीन फूड हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए फायदेमंद, जानिए सेवन का तरीका और फायदे

सुशांत सिंह राजपूत, प्रत्यूषा बनर्जी, आसिफ बसेरा, कुशाल पंजाबी, समीर शर्मा कुछ ऐसे नाम है जो इंडस्ट्री में जाना पहचाना चेहरा थे, पर इन्होंने आत्महत्या का रास्ता अपनाया और इस ग्लेमर की दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे ही पल्लवी भी बंगाली टीवी सीरियल ‘मोन माने ना’ की मुख्य अभिनेत्री थी।

यह भी पढ़ें – रक्तदान, नेत्रदान उत्तम पर देहदान करना अति उत्तम, 2 सालों से मेडिकल छात्रों का पढाई के लिए संघर्ष जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को सुबह 9:50 पर अभिनेत्री का शव कोलकाता के गरफा स्थित उनके फ्लैट में फंदे से लटकती हालत में बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने शव को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ्लैट से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है, परन्तु पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पल्लवी की एक रात पहले अपने लिव-इन पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – Thomas Cup final 2022 में भारत ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया को 3-0 से हराया

अभिनेत्री के साथ काम करने वाले सह-कलाकार अनामित्रा बतबयाल ने कहा कि 12 तारीख को उन्होंने आखिरी बार साथ-साथ सीरियल की शूटिंग करी थी और बाद में बातचीत भी की थी। उन्हें बहुत दु:ख और हैरानी है कि पल्लवी ने इतना बड़ा कदम उठाया। बंगाली इंडस्ट्री इस खबर से बेहद शॉक में है। पल्लवी मूल रूप से हावड़ा के संतरागाछी इलाके की रहने वाली थी और उन्हें सब प्यार से मिठू कहकर बुलाते थे। कोलकाता के गरफा में वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच उनकी आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews