कल यानी 14 अगस्त का दिन सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन बड़े पर्दे पर ऋतिक रोशन सहित साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म आपस में टकराने वाली है, जिसमें रजनीकांत आमिर खान के साथ ट्यूनिंग करते हुए नजर आएंगे, तो वहीं ऋतिक रोशन जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाले हैं। यह दोनों ही फिल्में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के लिए बेहद खास है, क्योंकि दोनों ही फिल्मों में साउथ और बॉलीवुड का कांबिनेशन देखने को मिलेगा। दोनों ही फिल्में दर्शकों के लिए मोस्ट अवेटेड फिल्म में है, जो आपस में क्लैश करने वाली है। इन दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और दोनों फिल्मों के कलेक्शन की बात करें, तो यह शानदार रही है।
इसी बीच ऋतिक रोशन ने रजनीकांत को सोशल मीडिया अकाउंट एक पर बधाई दी है। दरअसल, रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर चुके हैं।
एडवांस टिकट हो रही बुक
इस खास मौके पर रजनीकांत को पूर्व अभिनेता और तमिलनाडु के वर्तमान उपमुख्यमंत्री उदय निधि स्टालिन ने थलैवर को बधाई दी है। इसके अलावा, अभिनेता के अच्छे दोस्त कमल हसन ने भी उन्हें ट्वीट कर फिल्म के लिए सफलता की कामना की है और 50 साल पूरे होने पर बधाई भी दी है। इस पर फैंस के कमेंट का सिलसिला भी जारी है। बता दें कि दर्शक धड़ल्ले से फिल्म की टिकट बुक करा रहे हैं।
इन लोगों ने दी बधाई
तमिलनाडु के वर्तमान उपमुख्यमंत्री उदय निधि ने अभिनेता को बधाई देते हुए लिखा, “मुझे हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर बधाई देते हुए बेहद खुशी हो रही है। इसके साथ ही, उनकी मच अवेटेड फिल्म कुली की एक झलक भी पानी का मौका मिला है, जो कि 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। मैं इस पावर पैक मांस एंटरटेनर का भरपूर आनंद लिया और मुझे यकीन है कि यह हर फैंस के दिलों पर राज करेगा।”
I am truly delighted to congratulate our Superstar @rajinikanth sir on completing 50 glorious years in the film industry.
Had the opportunity to get an early glimpse of his much-awaited movie #Coolie, releasing tomorrow. I thoroughly enjoyed this power-packed mass entertainer… pic.twitter.com/qiZNOj5yKI
— Udhay (@Udhaystalin) August 13, 2025
ऋतिक रोशन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रजनी सर को बधाई। एक अभिनेता के रूप में, आपके साथ रहते हुए मैंने अपने पहले कदम रखे। आप मेरे पहले शिक्षकों में से एक थे। रजनीकांत सर आप मेरे लिए प्रेरणा और एक मानक बने रहेंगे। ऑन स्क्रीन जादू के 50 साल पूरे होने पर बधाई।”
Took my first steps as an actor at your side. You were one of my first teachers, @rajinikanth sir, and continue to be an inspiration and a standard. Congratulations on completing 50 years of on-screen magic!
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 13, 2025
कल होगी आमने-सामने
बता दें कि कुली फिल्म की एडवांस बुकिंगमें, दर्शकों का क्रेज काफी अधिक देखने को मिल रहा है। बिना ब्लॉक सीट्स के अब तक मीडिया सूत्रों के अनुसार 30.21 करोड रुपए और ब्लॉक सीट्स के साथ 39.57 करोड रुपए का कलेक्शन किया जा चुका है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में फिल्म पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिलहाल, कल मूवी रिलीज होने के बाद ही अब पता चल पाएगा की फिल्म ने कितनी कमाई की है और इसकी स्टोरी फैंस को कितना पसंद आ रही है। इसके साथ ही, वार फिल्म के लिए भी लोगों का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।






