Hindi News

Pushpa 2 : पुष्पा का नया लुक देख फैंस को आया गुस्सा, एक्टर से कहा- ये क्या वड़ा पाव…

Written by:Ayushi Jain
Published:
Last Updated:
Pushpa 2 : पुष्पा का नया लुक देख फैंस को आया गुस्सा, एक्टर से कहा- ये क्या वड़ा पाव…

Pushpa 2 : कब फैंस एक्टर-एक्ट्रेस से खुश हो जाए और कब नाराज इसका कोई अंदाज़ा नहीं लगा सकता। दरअसल, कुछ महीनों पहले जब थिएटर में पुष्पा फिल्म (Pushpa Movie) रिलीज हुई थी तो इसे देखने के लिए लोगों की लाइन लग गई थी। वहीं फैंस ने अल्लू अर्जुन को सर पर बैठा लिया था, लेकिन अभी हाल ही में वही फैंस उनसे नाराज हो गए है। इसके पीछे कुछ और वजह नहीं बल्कि उनका नया लुक है।

जी हां, फैंस को अल्लू अर्जुन का नया लुक बिलकुल भी पसंद नहीं आया है। उनके नए लुक को देख फैंस काफी ज्यादा नाराज हो गए है। अभी हाल ही में जो तस्वीरें अल्लू अर्जुन की सामने आई है उसमें वह काफी मोटे लग रहे है। उनका पेट और वजन दोनों बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। उनकी नई तस्वीर देख फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे है।

Must Read : Protein Salad Recipe : इस प्रोटीन सलाद से कम करें वजन, ये है बनाने की सिंपल ट्रिक

जानकारी के मुताबिक, आप देख सकते है अल्लू अर्जुन दिन पर दिन मोटे होते जा रहे हैं। ऐसे में अब कोई उन्हें बूढ़ा बोल रहा है तो कोई उनकी तुलना वड़ा पाव से कर रहा है। इतना ही नहीं अभी का अल्लू अर्जुन का लुक देख फैंस को श्रीलंकाई गेंदबाज लसित मलिंगा की याद आ गई। वहीं कई लोग एक्टर के इस लुक को फिल्म पुष्पा 2 का सीक्वल समझ रहे हैं।

आपको बता दे, अल्लू अर्जन साउथ के सबसे बड़े सितारों में शामिल है। उन्होंने एक से एक सुपरहिट फ़िल्में दी है। जिसके चलते उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग है। लेकिन पुष्पा फिल्म के बाद फैंस इन्हें हद से ज्यादा पसंद करने लगे। ऐसे में अभी वाला लुक देख फैंस काफी ज्यादा हैरान रह गए।

बता दे, इन दिनों एक्टर पुष्पा 2 की शूटिंग में लगी हुई है। दरअसल, फिल्म की पूरी टीम इसे पुष्पा से बड़ी हिट बनाना चाहती है। ऐसे में इसकी जोरोशोरों से तैयारी की जा रही है। पूरी टीम को ये भरोसा है कि पुष्पा फिल्म से उन्हें जो प्यार मिला है उससे ज्यादा पुष्पा 2 को मिलेगा। ऐसे में इस फिल्म को मेकर्स हिंदी के दर्शकों के लिए नए अंदाज में लाने की तैयारियां कर रही है।

इस फिल्म को लेकर एक्टर अल्लू अर्जुन का कहना है कि मेरी पहली हिंदी रिलीज को जो प्यार मिला, वह उम्मीदों से ज्यादा था। उन्होंने कहा कि शुरू में मुझे ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं। लेकिन अभी पुष्पा 2 की कहानी पर काम चल रहा है। हालांकि पुष्पा 2 में श्रीवल्ली का रोल काफी छोटा रखा जाएगा। वहीं इस पार्ट में एक्ट्रेस को मार दिया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews