Hindi News

Sonakshi Sinha ने कर ली है चोरी चुपके सगाई? जाने इंगेजमेंट रिंग का राज

Published:
Sonakshi Sinha ने कर ली है चोरी चुपके सगाई? जाने इंगेजमेंट रिंग का राज

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिन पहले अपनी एक तस्वीर साझा की थी सोशल मीडिया पर। जिसे देखने के बाद उनके फैंस हैरान हो गए थे। दरअसल इस तस्वीर में सोनाक्षी के हाथों में आर्टिफिशियल नेल्स और इंगेजमेंट रिंग दिख रही थी। इसको देखने के बाद उनके फैंस इस सोच में पड़ गए थे कि क्या सोनाक्षी ने किसी मिस्ट्री मैन से सगाई कर ली है।

यह भी पढ़ें – कार खरीदने का बना रहे मन, तो यह गाड़ियां हुई हजारों रुपए सस्ती, फिर ना मिलेगा दोबारा ऐसा मौका

इसी सवाल का जवाब देते हुए सोनाक्षी ने एक और पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर बताया है कि उनकी लाइफ में अभी किसी भी मिस्ट्री मैन की एंट्री नहीं हुई है। बल्कि यह पोस्ट सभी दर्शकों को उनके नए बिजनेस की तरफ आकर्षित करने के लिए था।

यह भी पढ़ें – दादा दादी बनाओ या पांच करोड़ रुपए दो, बेटे बहु के खिलाफ कराया कैसे दर्ज जानें मामला

बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा एक उद्यमी बनना चाहती थी और हाल ही में उन्होंने आर्टिफिशियल नेल्स का बिजनेस SOIZE शुरू किया है। यह उनकी बिजनेस प्रमोशन की ट्रिक थी। दूसरा पोस्ट देखने के बाद फिलहाल फैंस ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें – इस तरह से आम को देखकर पहचान सकते हैं आप कि यह मीठा है या नहीं, जाने सही आम की परख

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपना फिल्म डेब्यु सलमान खान के साथ दबंग से किया था। जिसके बाद लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया। सोनाक्षी दबंग की सभी सीरीज में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस है। बतौर एक्ट्रेस किसी सीरीज में सभी पार्ट में होना बॉलीवुड के लिहाज से यह एक अचीवमेंट है। अक्सर देखा जाता है कि किसी सीरीज में हीरो तो वहीं रहते हैं लेकिन हीरोइंस बदल जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने रणवीर सिंह के साथ लुटेरे, अभिनेत्री बेस्ट अकीरा मूवी किया है जिससे लोगों ने बहुत ही पसंद किया था। फिलहाल सोनाक्षी फिल्मो से दूर हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews