Hindi News

यूजर ने कहा- दुपट्टा क्यों नही पहनती? दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया करारा जवाब

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से मुंबई(Mumbai) जगह अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली मशहूर टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) फिर चर्चाओं में है। इसका कारण उनका वायरल वीडियो (Viral Video) या साड़ी नहीं है, बल्कि एक बार फिर दिव्यांका त्रिपाठी यूजर्स द्वारा ट्रोल किए जाने पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आई है। इसका कारण है एक यूजर्स द्वारा उनके सूट के साथ दुपट्टा ना पहनने पर कमेंट है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: ऑनलाइन होती थी ग्राहकों की बुकिंग, आपत्तिजनक हालत में 10 युवक-युवती गिरफ्तार

दरअसल, एक ट्वीटर (Twitter) यूजर ने दिव्यांका त्रिपाठी से क्राइम पेट्रोल (Crime Petrol) की होस्टिंग दौरान सूट के साथ दुपट्टा ना पहनने पर सवाल किया था। यूजर ने ट्वीट में लिखा था- क्राइम पेट्रोल के एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं? इसके बाज अन्य यूजर्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरु कर दिया। इसके बाद दिव्यांका ने करारा जवाब दिया।

दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा है कि ताकी आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डाले! कृपा खुद की और अपने आस पास के लड़कों की नीयत सुधारें, ना की औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठायें! मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी! आप की शराफत, आप की मर्जी!हाल ही में उन्होंने क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड को होस्ट किया था।

यह भी पढ़े .. MP Weather Update : मप्र के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी संभावना

दिव्यांका त्रिपाठी के जवाब पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा नियत पर सवाल उठा दिया उन्हें क्या मालूम आपके फैन हों आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों।  इस पर फिर दिव्यांका ने कहा कि जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम। पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल कि बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं ! दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है उस मुक़ाबले।

बता दे कि इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी साउथ अफ्रीका के केपटाउन (Cape Town, South Africa) में हो रही रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi 11) के 11वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं।हालांकि दिव्यांका केप टाउन से भी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। बीते दिनों उन्होंने वाइन कलर की साड़ी में अपने फोटो-वीडियो पोस्ट किए थे, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हुए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews