Hindi News

नए साल में कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, वेतन में 8-26 हजार तक की बढ़ोतरी, जाने डिटेल्स

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
नए साल में कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, वेतन में 8-26 हजार तक की बढ़ोतरी, जाने डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार के 7th pay commission कर्मचारियों (employees) को एक बार फिर वेतन वृद्धि (increment) की खुशखबरी मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार की ओर से दिवाली के तोहफे के दौरान महंगाई भत्ते (DA), एचआरए (HRA) और टीए (TA) में बढ़ोतरी के बाद अब उन्हें नए साल में एक और बंपर वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) को बढ़ाने पर विचार कर रही है। जिसके कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन या मूल वेतन 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार बढ़ जाएगा। केंद्र सरकार के कर्मचारी भी फिटमेंट फैक्टर को 2.57 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं।

Read More : Lockdown: राज्य में फिर लगेगा लॉकडाउन! सामने आया स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान

अब सरकार इस संबंध में केंद्रीय बजट 2022 की प्रस्तुति से पहले अंतिम निर्णय ले सकती है। यदि केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि की जाती है, तो इससे न केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी, बल्कि उनके Minimum salary में भी वृद्धि होगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 फीसदी का फिटमेंट फैक्टर मिल रहा है। जिससे उनका मूल वेतन 18,000 रुपये है। हालांकि, अगर सरकार प्रस्तावित 3.68 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर के लिए हरी झंडी देती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का मूल वेतन 8000 रुपये बढ़कर 26,000 रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !