लोकायुक्त की कार्रवाई, 6 हजार रूपए की रिश्वत लेते धराए राजस्व निरीक्षक

लोकायुक्त की कार्रवाई, 6 हजार रूपए की रिश्वत लेते धराए राजस्व निरीक्षक

कटनी, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में भ्रष्टाचारियों (corrupt) पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। दरअसल जबलपुर लोकायुक्त (jabalpur lokayukt) की टीम द्वारा कटनी (katni) में बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां 6 हजार रूपए की रिश्वत (bribe) लेते राजस्व निरीक्षक (Revenue inspector) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल नगर निगम में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ राकेश श्रीवास्तव को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राजस्व निरीक्षक ने पिता की संपत्ति में पुत्र का नाम दर्ज करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा जबलपुर लोकायुक्त को की गई थी। वहीं बुधवार को जबलपुर लोकायुक्त द्वारा कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

Read More : MP Board : 9वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, शुरू हुआ मूल्यांकन, जल्द जारी होंगे रिजल्ट

बता दे कि जबलपुर लोकायुक्त टीम के एएसपी जेपी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भट्टा मोहल्ला निवासी सुरेश बंशकार द्वारा शिकायत की गई है कि उनके माता पिता के निधन के बाद उनकी संपत्ति में अपना नाम हस्तांतरित करने के लिए उन्होंने नगर निगम में आवेदन दिया था। जिसके बाद नगर निगम में पदस्थ राजस्व निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव द्वारा संपत्ति हस्तांतरण के बदले उनसे 6 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।

वही शिकायत पर कार्रवाई के दौरान जबलपुर लोकायुक्त टीम द्वारा योजना बनाकर पीड़ित सुरेश बंशकार को राजस्व निरीक्षक के पास भेजा गया। वहीं जब राजस्व निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव को रिश्वत दे रहे थे। उसी समय लोकायुक्त टीम द्वारा राजस्व निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव को रंगे हाथ दबोच लिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
लोकायुक्त की कार्रवाई, 6 हजार रूपए की रिश्वत लेते धराए राजस्व निरीक्षक