MP News: स्व सहायता समूहों के लिए CM Shivraj की बड़ी घोषणा, ऐसे मिलेगा लाभ

Shivraj
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्व-सहायता समूह (self help group) की महिलाओं में स्व-रोजगार (self-employed) के प्रति बढ़ता जुनून महिला सशक्तिकरण की दिशा में MP तेजी से आगे बढ़ रहा है। CM Shivraj ने कहा कि राज्य शा. की नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं से शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Read More: SAHARA के मैनेजर की हत्या के बाद फैली सनसनी, ब्रांच में अटका है निवेशकों का करोड़ों का निवेश

मिशन के अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए भरपूर धन राशि का इंतजाम किया है। समूहों से जुड़ने के लिए पात्र परिवारों में शेष बचे सभी परिवारों को अगले 3 वर्षों में स्व-सहायता समूहों से जोड़ लिया जाएगा।

आर्थिक गतिविधियों के लिए पूंजी का इंतजाम

सीएम शिवराज ने स्व- सहायता समूहों को सस्ती ब्याज दर और सरल प्रक्रिया से बैंक ऋण उपलब्ध कराने के काम को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका गतिविधियों को और सुदृढ़ करने विगत वर्षों की तुलना में बैंक ऋण राशि में वृद्धि की गई है।राज्य सरकार द्वारा 300 करोड़ रु. से बढ़ाकर 1300 करोड़ रु. किया गया।इस वर्ष 2550 करोड़ रु. बैंक ऋण स्व-सहायता समूहों को उपलब्ध कराने लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

  • एमपी आजीविका मार्ट पोर्टल -स्व-रोजगार के अनेक अवसर
  • व्यवसाय के लिए जरूरी सामग्री स्वयं खरीदें समूह की महिलाओं का बीमा
  • सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम
  • योजनाओं की निगरानी एवं क्रियान्वयन में सक्षम बनी महिलाएँ
  • ऑक्सीजन प्लांट का संचालन समूह की महिलाओं द्वारा
  • पोषण आहार संयंत्रों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी महिला समूह
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews