Hindi News

Action मोड़ में CM Shivraj, भ्रष्टाचार मामले में तहसीलदार तत्काल प्रभाव से निलंबित

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan) सख्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। टीकमगढ़-निवाड़ी की जनदर्शन यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने भ्रष्टाचार (corruption) और काम में अनदेखी के मामले में एक तरफ जहां अधिकारी कर्मचारियों को खुली चुनौती दी है। वही पृथ्वीपुर (prithvipur) के तहसीलदार (tehsildar) पर भी गाज गिरी है।

दरअसल रिश्वतखोरी (bribe) और भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पृथ्वीपुर के तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित (suspend) कर दिया है। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas yojana) में गड़बड़ी करने वाले दो अफसरों पर गाज गिरी है।

Read More: MP By-Election : बुधवार से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया, उपचुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार

मंगलवार को सीएम शिवराज टीकमगढ़ की यात्रा पर थे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत भ्रष्टाचार मामले में कलेक्टर और सीएमओ (CMO) को तलब किया था। जिसके बाद CMO और उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए थे।

वहीं CM Shivraj ने पृथ्वीपुर के तहसीलदार पर रिश्वतखोरी और पैसे लेकर काम करने के आरोप मामले में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार लगातार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है। इसमें संलिप्त अधिकारी कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews