राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 608 करोड़ की योजनाएँ मंजूर, 20 जिलों को मिलेगा लाभ

mp government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनाव 2022 से पहले जल जीवन मिशन को लेकर राज्य सरकार (MP State Government) की बड़ी तैयारी चल रही है।जल जीवन मिशन में अब 1142 जल-प्रदाय योजनाएँ और शामिल हो गई है और इसके लिए राज्य सरकार ने 608 करोड़ से ज्यादा की एकल ग्राम योजनाएँ मंजूर की गई है।इसका लाभ प्रदेश के 20 जिलों को मिलेगा।

यह भी पढे.. MP Weather: मानसून ट्रफ लाइन एक्टिव, 24 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपने शहरों का हाल

दरअसल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन में ग्रामीण नल-जल प्रदाय के लिए 608 करोड़ 55 लाख 87 हजार रूपये की लागत की 1142 ग्रामों की एकल जल-प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति जारी की है। प्रदेश की ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन से हर घर जल उपलब्ध करवाने के कार्य निरंतर जारी हैं। मैदानी कार्यालयों से प्राप्त जल-प्रदाय योजनाओं के प्रस्ताव पर शासन स्तर से स्वीकृतियाँ दी जा रही हैं जिससे मिशन में लक्ष्य के अनुरूप कार्य किए जा सकें। जल-प्रदाय की इन एकल ग्राम योजनाओं में नवीन के साथ रेट्रोफिटिंग के कार्य भी शामिल हैं।

इन स्वीकृत जल-प्रदाय योजनाओं के कार्यों का लाभ नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, देवास, धार, बड़वानी, ग्वालियर, गुना, दतिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, उमरिया और अनूपपुर की ग्रामीण आबादी को मिलेगा। प्रस्तावित जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य पूर्ण होने पर इन जिलों में निवासरत ग्रामीण परिवारों को उनके घर पर ही नल कनेक्शन से जल मुहैया करवाया जायेगा।

यह भी पढ़े… CG Weather: चक्रवाती बारिश का खतरा, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड-येलो अलर्ट

मिशन में जारी इस स्वीकृति में कुल 1142 ग्रामों की एकल जल-प्रदाय योजनाएँ शामिल हैं। प्रदेश के करीब 51 लाख 20 हजार ग्रामीण परिवारों को उनके घर में ही जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। इसी तरह 5 हजार 382 ग्राम ऐसे हैं, जिनके सभी परिवारों को पेयजल मुहैया करवाया गया है। मिशन में 23 हजार 700 से अधिक ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य 70 से 90 प्रतिशत पूरा होने को हैं और 7 हजार 300 से अधिक ग्रामों के लिए समूह और एकल जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य शुरू किये जा रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews