Hindi News

मध्य प्रदेश के गौरव Vivek Sagar पहुंचे भोपाल, खेल मंत्री ने किया स्वागत, CM Shivraj ने दी बधाई

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
मध्य प्रदेश के गौरव Vivek Sagar पहुंचे भोपाल, खेल मंत्री ने किया स्वागत, CM Shivraj ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। टोक्यो ओलंपिक विजेता (Tokyo  Olympic Winner) भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (Vivek sagar) एयर इंडिया की फ्लाइट से आज भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे। विवेक सागर के भोपाल आगमन पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (yashodhara raje scindia) , ए.डी.जी पवन जैन और भोपाल हॉकी स्पोर्ट्स क्लब ने किया एयरपोर्ट पर फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वाग किया।

टोक्यो ओलंपिक में ब्रोंज मेडल (Bronze medal) विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बने मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर ने बढ़ाया है मध्य प्रदेश का गौरव। आपको बात दें विवेक उस टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे, जिसने पूरे 41 साल बाद ओलंपिक हॉकी सेमीफाइनल (semifinal) में पहुंचकर इतिहास रचा था।

Read More: Congress का आधिकारिक अकाउंट Twitter ने किया ब्लॉक, नियमों का दिया हवाला

इसके बाद विवेक सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे। जहां शिवराज ने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता विवेक सागर का सम्मान करते हुए कहा कि “बहुत-बहुत बधाई विवेक, अभिनंदन आपका , अभी आपको और भी रिकॉर्ड तोड़ने है। विवेक को बधाई देने के बाद CM Shivraj और विवेक सागर भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में सुबह 10:30 बजे पौधारोपण करने पहुंचे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !