Hindi News

Modi Cabinet की बैठक संपन्न, आम आदमी के हित में बड़ा फैसला

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
Modi Cabinet की बैठक संपन्न, आम आदमी के हित में बड़ा फैसला

PM MODI

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (cabinet meeting) आयोजित की गई थी। इस बैठक में मोदी सरकार ने आम आदमी के हित में बड़े फैसले लिए हैं। इसके अलावा पावर डिस्ट्रीब्यूशन रिफॉर्म (Power Distribution Reform) के लिए भी मोदी सरकार (modi government) द्वारा मंजूरी दी गई है। देश में इस रिफॉर्म के आने के बाद पूरे देश को 24 घंटे बिजली मिलेगी।

दरअसल देश में आज मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान पावर डिस्ट्रीब्यूशन रिफॉर्म को मंजूरी देने के साथ ही इसके लिए तीन लाख करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। वहीं भारत नेट प्रोजेक्ट (Bharat Net Project) के तहत 19 हजार करोड़ रुपए के आवंटन को भी मंजूरी दी गई है। जिससे अब देश के हर गांव को, हर पंचायत को ब्रॉडबैंड कनेक्शन (broadband connection) से जोड़ा जाएगा। बता दें कि इसके लिए मोदी सरकार द्वारा पहले भी 42 हजार करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।

Read More: पुलिस आवासों का लोकार्पण: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की MP Police की तारीफ, कही बड़ी बात

इसके अलावा पावर डिसिपेशन रिफॉर्म के तहत बिजली कंपनी को सस्ते दर पर देश में कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे देश के हर घर में स्मार्ट मीटर लगाने के काम को लाभ दिया जाएगा। वही पावर डिसटीब्यूशन कंपनी अपने कर्ज को भी कम कर सकेगी। गौरतलब हो कि राहत पैकेज की घोषणा के दौरान देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा भारत नेट पीपीपी मॉडल और पावर डिस्ट्रीब्यूशन रिफॉर्म को लेकर बड़ी घोषणा की गई थी। जिस पर अब मोदी सरकार द्वारा मुहर लगा दी गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !