Hindi News

MP Board : कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, तारीख घोषित, जल्द करें आवेदन, जून में होगी परीक्षा

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
MP Board : कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, तारीख घोषित, जल्द करें आवेदन, जून में होगी परीक्षा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के MP Board 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम (Exam result) घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष मध्य प्रदेश के रिजल्ट (MP Results 2022) में छात्र से ज्यादा छात्राओं ने बाजी मारी है। इसी बीच सप्लीमेंट्री एग्जाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

वही स्कूल शिक्षा विभाग (School Education department) द्वारा कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। रुक जाना नहीं योजना के तहत बारहवीं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा 20 जून से आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं छात्रों को सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता रखेंगे।

Read More : लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, पॉलिसी तैयार, राज्य शासन पर 2500 करोड़ रुपए का आएगा अतिरिक्त भार

वहीं इस साल 10वीं की पूरक परीक्षा के लिए भी 99 हजार छात्रों को पूरक में शामिल होने की पात्रता दी गई है। कक्षा दसवीं की पूरक परीक्षा 21 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। जिसमें 99710 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कक्षा 10वीं के कुल 3,55,371 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो गए थे। जिसके बाद मध्य प्रदेश राज्य ओपन बोर्ड से रुक जाना नहीं योजना के तहत अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा में छात्रों को शामिल होने की पात्रता दी गई थी।

इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है दरअसल जिस परीक्षार्थी को किसी भी समस्या का समाधान चाहिए। तो वो इस नंबर 180 0233 0175, 257 0248, 257 0258 पर संपर्क कर सकते हैं। वही कक्षा दसवीं की परीक्षा में इस साल 10वीं का परिणाम प्रतिशत 59.54% फीसद की कक्षा 12वीं का परिणाम प्रतिशत 72.70% रहा है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून महीने में परीक्षा आयोजित की जाएगी ।जिसमें अनुत्तीर्ण छात्रों को केवल उन्हीं विषयों के परीक्षा देने होंगे। जिनमें वह असफल रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews