MP Board: 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर आई ताजा अपडेट, 30 अप्रैल से पहले होगा जारी!

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Board MPBSE. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं के 18 लाख छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।कॉपियों के मूल्यांकन का  काम लगभग पूरा हो चुका है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है एमपी बोर्ड द्वारा  30 अप्रैल से पहले 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर विजिट कर रिजल्ट देख पाएंगे और मार्कशीट स्कूल से प्राप्त कर पाएंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई पुष्टी नहीं की है।

यह भी पढ़े.. DA के बाद कर्मचारियों को फिर मिलेगी गुड न्यूज! 50000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानें क्या है ताजा अपडेट

दरअसल, MP Board द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च में आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 हुई थी, जिसमें 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। वही 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 10 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।आमतौर पर परीक्षाएं खत्म होने के 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी किए जा सकते है।माना जा रहा है कि 10वीं के परीक्षा परिणाम पहले जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. हाईकोर्ट का आदेश-2 महीने में दिया जाए क्रमोन्नति का लाभ, एरियर का भी हो भुगतान

खास बात ये है कि इस बार बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के विभिन्न प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियां पाए जाने पर छात्रों को बोनस अंक भी दिए जाएंगे।वही हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे।अभी तक अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह या मई के दूसरे सप्ताह तक 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार चुंकी परीक्षाएं जल्द और नए पैनर्ट पर आयोजित की गई थी, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 25 से 30 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे MPBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे, किसी भी किसी भी फेक न्यूज पर भरोसा न करें।

MP Board 10th 12th Result 2022 ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- फिर एक नया पेज खुलकर सामने आएगा।
स्टेप 4- पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगइन करें।
स्टेप 5- अब आपका रिजल्ट पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews