Hindi News

गृह मंत्री Narottam ने कहा – MP में सौहाद्र बिगाड़ने की कोशिश, कोरोना पर सामने आया बड़ा बयान

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
गृह मंत्री Narottam ने कहा – MP में सौहाद्र बिगाड़ने की कोशिश, कोरोना पर सामने आया बड़ा बयान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में कोरोना (corona) के प्रति लगातार मामले चिंता का विषय बन गए हैं। अब इस मामले में राज्य शासन (shivraj government) ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी बीच कोरोना अपडेट (corona update) को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न इंदौर उज्जैन मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा- MP में सौहाद्र बिगाड़ने की कोशिश।

कोरोना अपडेट पर बोलते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि corona को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। प्रदेश में corona के active case 99 पर पहुंच गए हैं। 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए जबकि 12 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं। वहीं प्रदेश में कुल 68,128 टेस्ट किए गए हैं । सरकार कोरोना के मामलों को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। लगातार इस पर चर्चा की जा रही है। लोगों को ध्यान रखने की आवश्यकता है और गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।

Read More: Sex Racket: स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, व्हाट्सएप पर बुकिंग, आपत्तिजनक सामान के साथ 8 गिरफ्तार

इंदौर-उज्जैन में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न इंदौर उज्जैन मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर उज्जैन में संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की एक बड़ी योजना की जा रही थी। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा कि पुलिस ने अल्तमस खान को गिरफ्तार किया है। यह वही है जिसने उज्जैन घटना के बाद थाना घेराव किया था।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़े हैं अल्तमस खान 

इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में शामिल आरोपी अल्तमस के पास से पुलिस को कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं। जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था को खतरा था।अल्तमस खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। धारा 153 के तहत 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़े प्रश्न पर डॉ मिश्र ने कहा कि अल्तमस खान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़े हैं।

वहीं बीते दिनों नीमच (neemuch) और रीवा (rewa) की घटना पर बड़ा बयान देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली घटना पर सियासी रोटी सेकने वाले कमलनाथ (kamalnath) दतिया मामले में जांच कमिटी बनाएंगे,  दतिया में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे ने अल्पसंख्यक की हत्या कर दी। उस मुद्दे पर आज तक कमलनाथ मौन रहे हैं। नीमच रीवा की घटना विकृत मानसिकता का प्रमाण है। इसकी भर्त्सना करता हूं और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नीमच और रीवा मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। मध्यप्रदेश में अपराधी मानसिकता वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मध्य प्रदेश में BJP आज श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के तिथि पर संगठन दिवस का आयोजन कर रही है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने संघ के स्वयंसेवक के रूप में अपने पूरे जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किए थे। वह कुशल शिल्पी थे और उन्होंने मुझ जैसे अनेक कार्यकर्ता को गढ़ने का काम किया है। बीजेपी के जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews