Hindi News

MP Weather: 19 अगस्त के बाद फिर झमाझम के आसार, आज इन जिलों में बौछार

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Weather: 19 अगस्त के बाद फिर झमाझम के आसार, आज इन जिलों में बौछार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 4 दिन बाद 18-19 अगस्त को नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते एक बार फिर मध्य प्रदेश (MP Weather) में झमाझम बारिश का दौर शुरु होने के आसार है, हालांकि वातावरण में नमी के चलते बौछार का सिलसिला जारी रहने वाला है।मौसम विभाग (MP Meteorological Departmentt) ने आज शनिवार को सभी संभागों के जिलों में कहीं कहीं बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।वही अरब सागर से आ रही नमी के कारण शुक्रवार-शनिवार को इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में 5 दिन बाद फिर झमाझम के आसार, आज इन जिलों में बौछार की संभावना

मौसम विभाग (MP Weather Update)  के अनुसार, आज शनिवार को उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, सागर और रीवा में कही कही बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में 1 जून से 13 अगस्त तक सामान्य बारिश से 6% यानी अब तक करीब 25 इंच पानी बरस चुका है, हालांकि वर्तमान में मालवा-निमाड़ और बुंदेलखंड के पन्ना-दमोह जिलों में 50% से कम बारिश (Rain) हुई है।

वही 13 जिले धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, इंदौर, खंडवा, हरदा, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में अब भी रेड जोन में हैं।इसके अलावा श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, उज्जैन, मंदसौर, भिंड, रीवा, सीधी और सिंगरौली में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।भोपाल-होशंगाबाद और सागर में अभी तक सामान्य बारिश हुई है, जिसके कारण यह इलाके ग्रीन जोन में हैं।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी: यहां 588 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1.80 लाख तक, जल्द करें अप्लाई

मौसम विभाग (MP Weather Cloud)  की मानें तो वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने से रविवार से फिर पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की कुछ गतिविधयां शुरू होने के आसार हैं।बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के 17 अगस्त को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने की संभावना है।  करीब 4 दिन यानि 18 अगस्त के बाद राजधानी सहित जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। वही अरब सागर से आ रही नमी के कारण शुक्रवार-शनिवार को इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक मानसून उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में खासतौर पर सक्रिय रहेगा। बिहार में 15 अगस्त तक लगातार बारिश (Monsoon Rain in Bihar) होने का पूर्वानुमान है, इसके लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट (Red Alert in 12 Districts of Bihar) जारी किया है वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा से लगते इलाकों में 14 अगस्त तक व्यापक बारिश का अलर्ट है। वही हिमाचल प्रदेश में भी 18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews