MP Weather: मप्र में 5 दिन बाद फिर झमाझम के आसार, आज इन जिलों में बौछार की संभावना

imd weather alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मानसून के कमजोर पड़ते ही मध्य प्रदेश (MP Weather) का मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। वातावरण में नमी कम होते ही कहीं रिमझिम तो कहीं धूप खिलती हुई नजर आ रही है, हालांकि 18 अगस्त के बाद इंदौर-ग्वालियर समेत प्रदेश में फिर बारिश के आसार बन रहे है। मौसम विभाग (MP Meteorological Departmentt) ने आज  उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं कहीं बौछारें पड़ने की संभावन जताई है।वही 5 दिन बाद एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु होने के आसार है।

यह भी पढ़े…BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को याद दिलाई अपनी घोषणा

मौसम विभाग (MP Weather Update)  की मानें तो वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने से रविवार से फिर पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की कुछ गतिविधयां शुरू होने के आसार हैं।बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के 17 अगस्त को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने की संभावना है।  करीब 5 दिन यानि 18 अगस्त के बाद राजधानी सहित जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। वही अरब सागर से आ रही नमी के कारण शुक्रवार-शनिवार को इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े.. MPPSC : मप्र में इन पदों पर निकली है भर्ती, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक मानसून उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में खासतौर पर सक्रिय रहेगा। बिहार में 15 अगस्त तक लगातार बारिश (Monsoon Rain in Bihar) होने का पूर्वानुमान है, इसके लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट (Red Alert in 12 Districts of Bihar) जारी किया है वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा से लगते इलाकों में 14 अगस्त तक व्यापक बारिश का अलर्ट है। वही हिमाचल प्रदेश में भी 18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews