Hindi News

MP Weather Update : इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather Update : इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update) में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है, शनिवार शाम से बारिश का दौर दम गया है और मौसम साफ होने लगा है, हालांकि अगले हफ्ते से फिर नया सिस्टम एक्टिव होते ही झमाझम बारिश (rain) का दौर शुरु होने के आसार है, हालांकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नमी के चलते एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने अगले 24 घंटों में 5 संभागों में कहीं कही बारिश की संभावना जताई है।वही बिजली चमकने और गिरने के साथ तेज हवाओं के चलने के भी आसार है।

यह भी पढ़े..MP Weather: मप्र के इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

मौसम विभाग (MP Weather alert) ने आज रविवार को सभी संभागों  उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, इंदौर और रीवा में कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई है। वही सभी संभागों में बिजली चमकने और गिरने के लिए भी बौछार के आसार है।अगले तीन दिन तक इंदौर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।इंदौर में 30 अगस्त के बाद तेज बारिश का दौर दिखाई देगा। वर्तमान में पूर्वोत्तर राजस्थान, पश्चिमोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवात सक्रिय है। मानसून ट्रफ बीकानेर, सवाई माधोपुर, टीकमगढ़, सीधी, जमशेदपुर और बालासोर से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। पूर्वोत्तर राजस्थान से MP से होते हुए अन्य ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जिसके चलते वातावरण में नमी आ रही है और 24 से 48 घंटों के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े..MP School : कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, होगा सर्वे, शिक्षकों को निर्देश जारी

भारतीय मौसम विभाग (Weather Cloud Forecast) की मानें तो अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।अगले 5 दिनों तक पूरे दक्षिणी प्रायद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,  हरियाणा और दिल्ली में 23 अगस्त तक मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं यूपी, हरियाणा, पंजाब सहित देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग (MP Weather Cloud) ने बताया कि वर्तमान में तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राजस्थान, पश्चिमोत्तर मध्य प्रदेश और विदर्भ-मराठवाड़ा क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण  सक्रिय हैं। मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) बीकानेर, सवाई माधोपुर, टीकमगढ़, सीधी, जमशेदपुर और बालासोर से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। मराठवाड़ा और विदर्भ से लेकर पूर्व-मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है तथा पूर्वोत्तर राजस्थान से मध्य प्रदेश, विदर्भ-तेलंगाना-रायलसीमा से होते हुए तमिलनाडु तक भी अन्य ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ (WD) ऊपरी क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप  68 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। अपतटीय ट्रफ दक्षिण-पश्चिमी भारतीय तट के समांतर विस्तृत है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

Rainfall dt 22.08.2021
(Past 24 hours)
Khandwa 71.0
Gwalior 25.6
Bhopal 15.2
Betul 13.0
Ratlam 9.0
Rewa 8.6
Sidhi 4.0
Guna 4.0
Khajuraho 3.2
Indore 2.9
Seoni 2.6
Malanjkhand 2.3
Chhindwara 2.2
Dhar 2.0
Khargone 1.2
Satna 1.2
Pachmarhi 1.0
Shajapur 0.5
Ujjain 0.4
Datia trace
mm

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews