Hindi News

MP Weather: मप्र के 6 संभागों में आज बारिश, ओले गिरने के भी आसार, बिजली चमकने का अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Weather: मप्र के 6 संभागों में आज बारिश, ओले गिरने के भी आसार, बिजली चमकने का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ 4 नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  का मौसम अचानक बदल गया है और एक बार फिर प्रदेश में बारिश का दौर शुरु हो गया है।पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है वही आज सुबह से ही भोपाल, सागर, होशंगाबाद, मुरैना, शिवपुरी, आगर मालवा और दमोह में रुक-रुककर बारिश हो रही है और उमरिया, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा ओले गिरे है। एमपी मौसम विभाग  (MP Weather Department) ने आज मंगलवार 28 दिसंबर 2021 को 30 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।वही बिजली गिरने और चमकने के साथ ओले गिरने के चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. WEATHER UPDATE : मावठ की पहली बारिश से खिले किसानों के चेहरे, मौसम में ठंडक बढ़ी

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें तो आज मंगलवार 28 दिसंबर 2021 को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, चंबल और ग्वालियर संभागों में कहीं कहीं बारिश (Rain) की संभावना जताई है। वही जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, चंबल और ग्वालियर संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने के साथ ओले गिरने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, भोपाल और उज्जैन संभागों में मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार है।इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ग्वालियर, मुरार, भितरवार में तेज हवा के साथ बारिश होगी। शिवपुरी, भिंड, दतिया में ओलावृष्टि के साथ-साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पूरे हफ्ते की बात करें तो भोपाल, सागर, होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा शहडोल में 28 दिसंबर से 29 दिसंबर तक हल्की बारिश और कहीं-कहीं छोटे ओले गिरेंगे। मंगलवार-बुधवार को पूरे प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले पड़ने की आशंका है।  30 दिसंबर से कोहरा छाएगा ।इसके बाद 31 दिसंबर और 1 जनवरी को अच्छी ठंड रहेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का फिर मौसम बदला, आज 14 जिलों में बारिश के आसार, ओले की भी संभावना

मौसम विभाग (MP Weather Update Today) के अनुसार, वर्तमान में एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते बारिश का दौर शुरु हो गया है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास ट्रफ, पूर्वी राजस्थान से लेकर पश्चिमी मध्यप्रदेश से होकर विदर्भ तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ)और अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी बिहार पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मंगलवार-बुधवार के प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में गुना में 13.2, दतिया में 10, भोपाल में 6.2, ग्वालियर में 3.8, टीकमगढ़ में 2.0 और रायसेन में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल के अलावा विदिशा, सीहोर, रायसेन, अशोकनगर के अलावा सागर जिले में बीती रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है।अभी दो-तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews