MP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में 24 घंटे बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश में कमी आएगी और हल्की ठंड का अहसास होने लगेगा। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज बुधवाल 12 अक्टूबर को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है वही 5 जिलों में भारी बारिश और 5 संभागों में बिजली गिरने चमकने का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।4 दिन में मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई का सिलसिला भी शुरू होने लगेगा। वही अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज होने लगेगा।

यह भी पढ़े..UP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 1 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, CM ने दिए ये निर्देश, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, रीवा, शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में कुछ स्थानों पर और सागर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बालाघाट, सिवनी, मंडला और अनूपपुर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है वही शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है। वर्तमान में उत्तर पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है, इसके साथ एक पश्चिमी विक्षोभ भी संबद्ध है।

यह भी पढ़े..CG Weather: 2 दिन फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, आज कई जिलों में बारिश के आसार, पढ़िए विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम फिर एक्टिव होने के संकेत है। इसके प्रभाव से आज 12 अक्टूबर से ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन के साथ 12 से 15 अक्टूबर तक ग्वालियर, चंबल के इलाकों में भी बारिश का अनुमान है। वही बुंदेलखंड और मालवा-निमाड़ में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है। बुधवार से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में मौसम साफ होने लगेगा लेकिन रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में रिमझिम बारिश होती रहेगी।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मलाजखंड में 87.2, सतना में 15.7, छिंदवाड़ा में 10.8, रीवा में 9.4, मंडला में आठ, खंडवा में 6.8, जबलपुर में 5.4, खजुराहो में चार, धार में 3.5, खरगोन में 2.2, सागर में दो, बैतूल में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Rainfall DT 12.10.2022
(Past 24 hours)
Malanjkhand 87.2
Satna 15.7
Chindwara 10.8
Rewa 9.4
Mandla 8.0
Khandwa 6.8
Jabalpur 5.4
Khajuraho 4.0
Dhar 3.5
Khargone 2.2
Sagar 2.0
Betul 0.4

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews