Hindi News

MP के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर, दिवाली के बाद मिलेगा बड़ा तोहफा

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MP के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर, दिवाली के बाद मिलेगा बड़ा तोहफा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) जल्द ही राज्य प्रशासनिक सेवा के IAS और राज्य पुलिस सेवा के IPS को बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल दीपावली के बाद DPC की बैठक की जा सकती है। जिसमें आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) को Promotion दी जा सकती है।

दरअसल इस मामले में सामान्य प्रशासन और गृह विभाग के प्रस्ताव को संघ लोक सेवा आयोग के स्तर पर परीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। बता दे कि 2021 में प्रदेश में 18 IAS जबकि 11 आईपीएस अधिकारी को पदोन्नति दी जाएगी। सूत्रों की माने तो सामान्य प्रशासन आईएएस संवर्ग के लिए 1998 और 99 वर्ष के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नाम को प्रस्तावित कर चुका है। वहीं एक पद के लिए 3 नाम प्रस्ताव में जारी किए गए हैं। इसके अलावा पदोन्नति समिति की बैठक में नामों पर विचार करके अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Read More: दीपावली पर इस विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा आधा Bonus, खाते में आएगी इतनी राशि

जानकारी की माने तो वरिष्ठता के आधार पर सुधीर कोचर, चंद्रशेखर शुक्ला, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार विजेंद्र, जयेश कुमार विजयवद, नीतू माथुर, मनोज मालवीय, अंजू पवन भदोरिया और जमुना को IAS संवर्ग में पदोन्नति दी जा सकती है। मामले में विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी का कहना है कि राज्य शासन की तरफ से सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पदोन्नति समिति की बैठक के बाद इस मामले में विचार विमर्श किया जाएगा।

वहीं गृह विभाग ने 1995 96 वर्ष के अधिकारियों के नाम IPS संवर्ग के लिए प्रस्तावित किया। जिनमें प्रकाश चंद्र परिहार, निश्चल झारिया, रचना ठाकुर, जगदीश झाबर, मनोज सिंह मंडलोई, रामजी श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा और संजीव कुमार कंचन के नाम प्रस्तावित है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews