
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे शिवपुरी निकल गए। मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की यात्राओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे यात्रायें करते रहें उनको यात्रायें मुबारक हम प्रगति और विकास करते रहेंगे।
शिवपुरी में कार्यकर्ताओं के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में ड्रोन पॉलिसी पर तेजी से काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि बहुत से मामलों में ग्वालियर प्रगति कर रहा है ये अच्छी बात है।
ये भी पढ़ें – SAHARA India: 40,000 निवेशकों से धोखाधड़ी, 11 महिलाओं सहित 14 पर EOW में मामला दर्ज
सिंधिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में यात्री संख्या पहले कम होती थी वो अब बढ़ रही है। कोरोना के नये वैरियंट पर चिंता जाहिर करते हुए सिंधिया ने कहा कि हम उड़ानों को कोविड- अनुरूप बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।
ये भी पढ़ें – पटरी पर लौट रही भारतीय अर्थव्यवस्था! ICRA की रिपोर्ट में खुलासा, Q2 में 8.3% की दर से बढ़ेगा GDP
दिग्विजय सिंह की यात्राओं पर तंज कसते हुए सिंधिया ने कहा वो यात्रा करते रहे और हम प्रगति और विकास करते रहेंगे। सिंधिया ने कहा वह मेरे बड़े बुजुर्ग हैं उनका सम्मान कल भी था आज भी है उनकी यात्रा उन्हें मुबारक। सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा पर कमेंट करने से इनकार कर दिया ।
[dgv_vimeo_video id=”651556612″]
[dgv_vimeo_video id=”651573379″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

