Hindi News

VD Sharma ने किया PM Modi के निर्णय का समर्थन, Kamalnath पर कह दी ये बड़ी बात

Written by:Kashish Trivedi
Published:

जबलपुर, संदीप कुमार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजीव गांधी खेल रत्न (Rajiv Gandhi khel ratna) का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद रख दिया है। जिसका मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष VD Sharma ने भी स्वागत किया है। जबलपुर में अल्प प्रवास पर पहुँचे। VD Sharma ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने जो निर्णय लिया है। वो ऐतिहासिक निर्णय है।

भारत की टीम ने हॉकी में 41 साल बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके बाद उनके सम्मान में प्रधानमंत्री का खेल रत्न मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखना ये देश के लिए सम्मान घटना नही है। कांग्रेस कहे कि मेजर ध्यानचंद (major dhyanchand) के नाम पर नही होना चाहिए। मेजर ध्यानचंद जी ने देश का नाम आजादी के पहले रोशन किया था।

Read More: खोदा पहाड़ निकली चुहिया! Kamalnath को लेकर भोपाल से दिल्ली तक यूं मचा बवाल

वही Kamalnath के बाढ़ प्रभावित दौरे पर भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष VD Sharma ने कहा कि अब आपके दौरे करने का क्या फायदा। आप अब दौरा कर रहे है। जब सब कुछ हो गया।  हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra)  लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर मदद कर रहे है। इसलिए कमलनाथ जी अब आपसे कुछ नही हो पायेगा। आप न सिर्फ चल फिर सकते है और न ही लोगो की मदद कर सकते है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews