Hindi News

महिला पटवारी का किसान से रिश्वत लेते Video Viral, कहा – यह सब नॉर्मल

Written by:Kashish Trivedi
Published:
महिला पटवारी का किसान से रिश्वत लेते Video Viral, कहा – यह सब नॉर्मल

मुरैना, संजय दीक्षित। मुख्यमंत्री (CMM) के द्वारा किसानों (farmers) के लिए नई नई योजनाओं (plans) का प्रचार प्रसार करने के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जिससे किसानों (farmers) को किसी भी चीज की परेशानी ना हो और उन्हें अधिकारियों के द्वारा हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया जा रहा है। दूसरी तरफ देखा जा रहा है तो सरकारी अफसर किसानों की मदद करने की बजाय उनसे अवैध वसूली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी वायरल (video viral) हुआ है।

जिसमें महिला पटवारी के द्वारा 1500 रुपए की रिश्वत (bribe) लेने का वीडियो वायरल हुआ है। बता दें जौरा कस्बे में अगरोता हल्के में पदस्थ महिला पटवारी मोहिनी शर्मा का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इस वीडियो में पटवारी मोहिनी तहसीलदार दफ्तर में बैठकर एक किसान से खेत की किताब बनाने के नाम पर 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए दिख रही है।

Read More : MP School : ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर बदले नियम, शुरू हुई नई व्यवस्था, स्कूलों को सख्त निर्देश

इस संबंध में जब महिला पटवारी से बातचीत की गई तो पहले तो उन्होंने वीडियो में रुपए लेने की बात से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि यह नॉर्मल बात है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !