MP Board : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की तिथि घोषित

mp board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  जुलाई से अक्टूबर का महिला आ गया है, लेकिन कोरोना के चलते नए सत्र की नियमित कक्षाएं नही हो रही है, हालांकि ऑनलाइन क्लासेस (Online classes) का सिलसिला जारी है।इसी बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश(Board of Secondary Education, Madhya Pradesh) ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन भरने की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, एमपी बोर्ड (MP Board) ने परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन (Online Application) भरने की तिथि के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन 26 अक्टूबर से भरे जाएंगे। वही आवेदन सामान्य शुल्क के साथ 25 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.mpbse.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर है।

यह भी पढ़े…माशिमं का बड़ा बदलाव, भाषा के विशिष्ट और सामान्य विषय खत्म, परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी

इसके अलावा मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों (School) में नियमित विद्यार्थियों (Students) के प्रवेश की प्रक्रिया की तिथी को बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत अब 31 अक्टूबर तक छात्र को नामांकन (Enrollment) की जानकारी मंडल की वेबसाइट (Website) पर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन दर्ज करवाना है।वहीं, 9वीं से 12वीं तक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 26 अक्टूबर से शुरू होंगे।

खास बात ये है कि परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनका 31 अक्टूबर तक नामांकन हुआ है। 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन 26 अक्टूबर से ऑनलाइन भरना शुरू होंगे। 25 नवंबर तक सामान्य शुल्क के साथ फार्म भरे जाएंगे। 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक विलंब शुल्क 2 हजार रुपये रहेगा। 11 से 31 दिसंबर तक विलंब शुल्क 5 हजार रुपये रहेगा। 1 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक विलंब शुल्क 10 हजार रुपये रहेगा।

9वीं से 12वीं के लिए NCRT की किताबें लागू

आगामी बोर्ड परीक्षाओं को नजर में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश(Board of Secondary Education, Madhya Pradesh) ने किताबों की लिस्ट जारी की है। इसके बाद अब माशिमं द्वारा संचालित 9वीं, 11वीं और 12वीं में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के विशिष्ट और सामान्य विषय नहीं होंगे। अब 9वीं,11वीं और 12वीं  के लिए सिर्फ दो ही विशेष हिंदी और अंग्रेजी होंगे। साथ ही इनके अलग-अलग पुस्तकें भी नहीं होगी।

CBSE को भी बड़ी राहत
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2021 की बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है। अब 10वीं और 12वीं के फॉर्म 31 अक्टूबर तक बिना किसी लेट फीस के साथ भरे जा सकेंगे। वहीं लेट फीस के साथ 7 नवंबर तक आवेदन हो सकेगा, हालांकि पहले CBSE ने 15 अक्‍टूबर तक बिना लेट फीस के फॉर्म जमा करने की छूट दी थी।छात्रों को 12वीं में प्रैक्टिकल पेपर के लिए 150 रुपये प्रति विषय अलग से देना होगा, 10वीं कक्षा के छात्रों को अतिरिक्त विषय के लिए 300 रुपये प्रति विषय देने होंगे। छात्र माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी ले सकते हैं। इसके लिए 350 रुपये शुल्क देना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews