MP Weather Alert: 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज 17 मार्च को मौसम (Weather) बदलते ही एक बार फिर बारिश (Rain) का दौर शुरु हो गया है। पिछले चौबीस घंटे में सागर और जबलपुर समेत कहीं कहीं बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अगले 48 घंटे में कई संभागों और जिलों में बारिश (Rain) और ओलावृष्टि (Hail) की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. MP में कक्षा 1 से 8वीं के स्कूल खोलने पर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, वर्तमान में  एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव होने के साथ मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। कर्नाटक से दक्षिण-पश्चिमी मप्र तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ), पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance), राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात और उत्तर-मध्य महाराष्ट्र पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिसके चलते तापमान (temperature)  में उतार-चढ़ाव और वातावरण में नमी आ रही है।

मौसम विभाग  के अनुसार आज बुधवार को चौबीस घंटों में भोपाल, होशंगाबाद संभाग के जिलों में और सागर, छतरपुर में बारिश होने की संभावना है। वही गुरुवार-शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी होने के आसार (Weather Forecast)  हैं। 17 मार्च को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग और 18 मार्च को पूर्वी MP के जबलपुर, शहडोल संभाग में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना संभावना है।

MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट

स्काईमेट के अनुसार 18 मार्च से मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और 19 मार्च से पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बौछारें की संभावना बन रही है। वही 21 से 23 मार्च के बीच प्री-मॉनसून की गतिविधियां  देखने को मिल सकती है, इसके चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा और बिहार के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार है।वही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 17 और 18 मार्च को तेज बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।

WEATHER

WEATHER WEATHER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Weather Alert: 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार - MP Breaking News